371
आगरा। थाना मलपुरा के गामरी गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।
सोमवार देर शाम चुनावी रंजिश खूनी रंजिश में बदल गयी। थाना मलपुरा के गामरी गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए, दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।