Home » ट्रांस यमुना कालोनी में दबंगों की खुली गुंडई, फास्ट फूड की ठेल लगाने वाले को रूपये मंागने पर पीटा, दहशत में दुकानदार

ट्रांस यमुना कालोनी में दबंगों की खुली गुंडई, फास्ट फूड की ठेल लगाने वाले को रूपये मंागने पर पीटा, दहशत में दुकानदार

by admin
Open hooliganism of bullies in Trans Yamuna Colony, fast food vendor thrashed for asking for money, shopkeeper in panic

आगरा। यमुनपार में दबंगों की खुली गुंडई। फास्ट फूड की ठेल लगाने वाले को रूपये मंागने पर पीटा। दहशत में दुकानदार।

घटना ट्रांस यमुना कालोनी के फेस दो की है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात फास्ट फूड की ठेल लगाने वाले पुष्पेंद्र के पास प्रशांत और सोनू अपने दो दोस्तों के साथ आए। ठेल राज इलेक्ट्रोनिक्स के पास थी।

पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि चारों युवक नशे में थे। उनमें से प्रशांत ने डोसा मांगा। सभी ने डोसा खा लिया। इसी बीच सभी बार-बार सांभर मांगने लगे।

कर्मचारी ने कहा, वह बार-बार चारों को सांभर नहीं दे सकता है। जबकि उन्होंने एक ही डोसा लिया है। इसके बाद चारों युवक बिना पैसे दिए ही जाने लगे। जब पुष्पेंद्र ने रूपये मांगे तो उन्होंने मारपीट कर दी। इसके बाद पुष्पेंद्र को जमकर पीटा।

बीच सड़क पिटाई होते देख आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। उन्होंने पुष्पेंद्र को बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद वे चले गए।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ लाठियों संग आए। पुष्पेंद्र को तो पीटा ही। साथ ही बीच बचाव करने वाले दुकानदारों को भी पीटा। इसके बाद तो दुकानदार और फड़ लगाने वाले विक्रेता सामान समेटकर भागने लगे।


जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुष्पेंद्र ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। घायल पांच लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दुकानदार दहशत में हैं।

Related Articles

Leave a Comment