Home » विधायक योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

विधायक योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

by admin
BJP workers jumped on the appointment of MLA Yogendra Upadhyay as cabinet minister, wife expressed gratitude to the top leadership

Agra. विधायक योगेंद्र उपाध्याय को योगी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री का पद मिलने से परिवार के लोग तो उत्साहित हैं ही वहीं पूरी दक्षिण विधानसभा के साथ शहर भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर शाहगंज स्थित रुई की मंडी चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण एवं भगवा होली खेली गई। जिसमें योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय भी मौजूद रहीं। सभी ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचते हुए जश्न मनाया। योगी कैबिनेट में दक्षिण विधानसभा से योगेंद्र उपाध्याय को जगह दिए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

आज हर कार्यकर्ता बना है मंत्री:-

जश्न मनाए जाने के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय मून ब्रेकिंग से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि आज योगेंद्र उपाध्याय ही कैबिनेट मंत्री नहीं बने हैं बल्कि भाजपा का हर कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री बना है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ चुनाव में कड़ी मेहनत की और उन्हीं की तरह एक प्रत्याशी के रूप में मेहनत करता रहा। यह जीत का ताज उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए है।

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं इसीलिए मिली बड़ी जिम्मेदारी:-

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय का कहना है कि विधायक योगेंद्र उपाध्याय हमेशा हर जिम्मेदारी चाहे वह पार्टी से मिली हो, कार्यकर्ताओं की हो या फिर परिवार की, उन्होंने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। क्योंकि भाजपा पार्टी ही उनका परिवार है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से अब जो जिम्मेदारी मिली है उसे भी वह ईमानदारी से निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद:-

विधायक योगेंद्र उपाध्याय को योगी कैबिनेट 2.0 में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जारी जश्न के दौरान व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उन्होंने आगरा की जनता के साथ न्याय किया है क्योकि योगेंद्र उपाध्याय एक ईमानदार और सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर खरे उतरे हैं।

Related Articles