Home » ‘BJP तब ही मात खाएगी जब सभी राजनैतिक दल एक हो जाएंगे’ – अज़ीज क़ुरैशी

‘BJP तब ही मात खाएगी जब सभी राजनैतिक दल एक हो जाएंगे’ – अज़ीज क़ुरैशी

by admin
'BJP will be defeated only when all political parties become one' - Aziz Qureshi

Agra. उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शुक्रवार को आगरा पहुंचे। देरशाम जूता कारोबारी नजीर अहमद के घर पर पहुंचकर उन्होंने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के द्वारा देश का संविधान लिखा गया, उसमें बदलाव का कोई मतलब नहीं है लेकिन, भारतीय जनता पार्टी सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह संविधान में बदलाव कर सकती है।

भाजपा के खिलाफ लड़े सभी विपक्षी दल

अजीज कुरैशी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि उनके द्वारा एक मुहिम छेड़ी गई है। वह शहर-शहर जाकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बात कर रहे हैं कि सभी पार्टियां एक प्लेटफार्म पर आकर भाजपा को हराएं। अगर इस मुल्क को बचाना है, संविधान को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। बीजेपी तब ही मात खाएगी जब सब एक हो जाएंगे। उन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों को एक साथ में आकर चुनाव लड़ने की बात कही।

कुछ नहीं बचेगा देश में

अजीज कुरैशी में कहा कि 2022 के साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भी भाजपा को हटाना होगा। अगर मोदी सरकार 2024 में दोबारा से आती है तो भारत देश मे कुछ नहीं बचेगा। न लोकतंत्र, न संविधान कुछ नहीं बचेगा। धीरे-धीरे देश को बेचा जा रहा है। कुरैशी ने कहा कि भाजपा मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। मुस्लिमों को बर्बाद और तबाह करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।

AIMIM बीजेपी की B पार्टी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का दुश्मन और भाजपा का एजेंट है। अगर बिहार से AIMIM चुनाव नहीं लड़ती तो आज वहां पर बीजेपी नहीं होती। भाजपा और ओवैसी मिले हुए हैं, यह सब मिलकर मुसलमानों को बर्बाद कर रहे है। भाजपा के नेता सिर्फ दिखावे के लिए मुस्लिम हित की बात करते हैं। मुसलमानों को संभलना होगा और सबके साथ मिलकर देश को इस बार भाजपा से बचाना होगा।

Related Articles