Home » भाजपा ने आगरा जिले की सभी ब्लॉक प्रमुख सीट पर लहराया परचम, मिनी सैफई में भी दर्ज़ की जीत

भाजपा ने आगरा जिले की सभी ब्लॉक प्रमुख सीट पर लहराया परचम, मिनी सैफई में भी दर्ज़ की जीत

by admin

आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में परचम लहराया है। 15 ब्लॉक में सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 14 ब्लॉकों पर निर्विरोध जीत दर्ज करने के बाद बरौली अहीर ब्लॉक पर सहमति न होने पर चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भाजपा के उत्तम सिंह ने समाजवादी पार्टी की सरिता यादव को हराया जीत हासिल की है। इस जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

आगरा जिले में 15 ब्लॉक है। जिला पंचायत व बीडीसी के चुनाव सम्पन्न होने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में आगरा में बसपा ने हाथ पीछे खींच लिए तो सपा भी कमजोर नजर आई। जिसके चलते भाजपा के 14 ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए लेकिन मामला बरौली अहीर ब्लॉक पर अटक गया। बरौली अहीर को मिनी सैफई कहा जाता है, इसलिये सपा का प्रत्याशी यहाँ से चुनाव में उतरा और भाजपा के निर्विरोध अभियान को पलीता लग गया।

भाजपा ने इस ब्लॉक से उत्तम सिंह पर दांव लगाया तो सपा ने सरिता यादव को प्रत्याशी बनाया। सुबह मतदान होने के बाद शाम चार बजे परिणाम आये जो भाजपा के पक्ष में थे। भाजपा के उत्तम सिंह ने 90- 40 के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी उत्तम सिंह को 90 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी सरिता यादव को हराया, उन्हें 40 वोट से संतोष करना पड़ा।

इस जीत के साथ सपा ने अपना मिनी सैफई खोया तो वहीं भाजपा प्रसंसकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बधाइयों के साथ मिठाइयां बटने का दौर शुरू हो गए।

Related Articles