Home » भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर सूरसदन प्रेक्षागृह में करेंगे मांस के रुदन नाटक का एकल मंचन

भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर सूरसदन प्रेक्षागृह में करेंगे मांस के रुदन नाटक का एकल मंचन

by admin

आगरा। सूरसदन के मंच पर 23 फरवरी को मांस का रूदन होगा। नाटक के लेखक व निर्देशक मनोज सिंह टाइगर अपने एकल अभिनय से मांस के रुदन नाट्क में एक श्वान और हिरनी की प्रेमकथा के माध्यम से अहिंसा का संदेश देंगे। ताजमहोत्सव के तहत एक घंटे की अवधि व जीव हत्या पर आधारित नाटक रात 8 बजे प्रारम्भ होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह जानकारी कैलाश पुरी स्थित होटल भावना क्लार्क में आयोजित नाटक के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह टाइगर व नाटक के समन्वयक अशोक चौबे ने दी।

मनोज सिंह ने बताया कि यह नाटक उड़ीसा के लेखक कालिन्दीचरण की कहानी का नाट्य रुपान्तरण है। एक घंटे में एक कलाकार कई किरदारों में नजर आएगा। हिरनी व श्वान की प्रेमकथा के नाटक में एक स्थिति ऐसी आती है जब श्वान ही बगावत कर देता है कि एक के जिन्दा रहने के लिए दूसरे का मरना जरूरी है। श्वान हाइड्रोजन बम, एटम बम बनाकर तरक्की कर रहा है, लेकिन किसलिए? इंसानों को मारने के लिए। इंसान को सबसे विवेकशील प्राणी मानना जाता है लेकिन मनुष्य ही सबसे विक्षिप्त प्राणी है। इंसान से अच्छे तो जानवर है। इंसानों ने अपने दुनियां को बिगाड़ा है।

भोजपुरी सहित हिन्दी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं अशोक टाइगर

300 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ 25 अवार्ड से नवाजे जा चुके मनोज सिंह टाइगर हिन्दी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर में अमर सिंह, बाटला हाउस में नेता सहति कई तेलगु फिल्मों में भी किरदार निभाए हैं। 25 वर्षों से रंगमंच पर अपना लोहा मनवा रहे मनोज हाल ही में तापसी पन्नू के साथ हसीना दिलरुबा में भी नजर आएंगे।

सभी शहरवासियों को नाटक के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि मांस का रुदन नाटक के जरिये इंसान के जज्बात को, आत्मा को झकझोरने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद ओझा, भरत सिंह, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सहदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment