Home » भारत बंद : आगरा रेल मंडल से दिल्ली जाने वाली रोकी गयीं ट्रेनें, रोडवेज बसें भी प्रभावित, यात्री हुए परेशान

भारत बंद : आगरा रेल मंडल से दिल्ली जाने वाली रोकी गयीं ट्रेनें, रोडवेज बसें भी प्रभावित, यात्री हुए परेशान

by admin
Bharat Bandh: Trains going from Agra Railway Division to Delhi stopped, roadways buses also affected, passengers upset

किसान मोर्चा के भारत बंद के चलते रेलवे ने एहतियातन दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीटी एक्सप्रेस खड़ी हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हैं। आगरा में भारत बंद का कोई असर नहीं है।

आगरा मंडल में रोक दी हैं ट्रेनें


किसान बिल के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रोकना शुरू कर दिया है। आगरा रेल मंडल में तीन ट्रेनों को एक घंटे से ज्यादा समय से रोक दिया गया है। ट्रेन संख्या 02715 हजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस अमृतसर जाती है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद इस ट्रेन को वहीं रोक दिया गया है। करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन आगे ट्रेन फिर खड़ी हो गई है। इसी तरह 02439 हजूर साहेब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को भी मथुरा के पास रूंधी स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02925 पश्चिम एक्सप्रेस को भी मथुरा के पास रोका गया है। एक घंटे से ज्यादा समय से ट्रेनें खड़ी हैं। ट्रेनों को रोकने के चलते यात्री परेशान हैं। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियातन इन ट्रेनों को खड़ा किया गया है। स्थिति को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।

बसों पर भी पड़ा फर्क


भारत बंद को देखते हुए सड़क यातायात पर भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। बहुत से लोगों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी है। दिल्ली की ओर जाने वाली बसों की संख्या कम है। ऐसे में बसों के लिए यात्री परेशान हैं। वहीं, किसान संयुक्त मोर्चा ने आगरा में दोपहर एक बजे से मानव श्रृंखला बनाए जाने का आह्वान किया है। इसके बाद शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles