Home » भगवान राम की तरह बनें मर्यादित, माँ-बाप की करें सेवा

भगवान राम की तरह बनें मर्यादित, माँ-बाप की करें सेवा

by pawan sharma

आगरा। शिवनगर गंगे गौरी बाग बल्केश्वर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पंडित राममूर्ति दीक्षित जी महाराज कथा का रसपान करा रहे कथा के चौथे दिन व्यास जी ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस दौरान पूरा कथा पंडाल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में झूम उठा।

शिवनगर गंगे गौरी बाग बल्केश्वर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित राममूर्ति दीक्षित जी महाराज ने भगवान के कई अवतारों की कथा सुनाई जिसमें भगवान राम चरित का भी वर्णन किया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान राम जी के चरित्र से हमें शिक्षा मिलती है कि भगवान राम ने मर्यादा में रहकर सारे काम किए और कभी भी मां-बाप के कहने को नहीं टाला। जीवन में हमें अपने मां बाप की सेवा करनी चाहिए और मां-बाप की हर बात माननी चाहिए।

आगे की कथा में कथा व्यास पंडित राममूर्ति दीक्षित जी ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई, जिसमें पूरा कथा पंडाल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में झूम उठा और सभी ने बधाईयां गाकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की नन्हे स्वरूप में भगवान कृष्ण की झांकी भी निकाली गई जिसके सभी लोगों ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। भागवत कथा का रसपान करने से हमारे जीवन में हमें सुख शांति समृद्धि प्राप्त होती है। कथा पंडाल में सभी भक्तों ने जमकर नृत्य किया और भगवान कृष्ण को मनाया। भगवान कृष्ण को सभी लोगों ने माखन मिश्री का भोग भी लगाया और उसके बाद सभी भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

कथा में मुख्य यजमान चंद्रपाल सिंह, पंकज जैन, विजय वर्मा, सतीश, राजकुमार, पप्पू, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment