Home » आज शहर में संभलकर निकले, आगरा आएंगे राज्यपाल-डिप्टी सीएम, जन विश्वास यात्रा से भी बनेगी जाम की स्थिति

आज शहर में संभलकर निकले, आगरा आएंगे राज्यपाल-डिप्टी सीएम, जन विश्वास यात्रा से भी बनेगी जाम की स्थिति

by admin
Be careful in the city today, Governor-Deputy CM will come to Agra, Jan Vishwas Yatra will also create jam situation

आगरा। आज मंगलवार को आगरा शहर में राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आज आगरा में जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ रही हैं तो वहीं आगरा जिले में 7 राजकीय विद्यालयों का लोकार्पण करने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आएंगे। इसके अलावा आज भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। चुनाव के मद्देनजर निकाली जाने वाली इस यात्रा में भाजपा पूरी दमखम के साथ अपनी ताकत दिखाएगी जिसके चलते पूरे शहर में जाम की स्थिति बन सकती है।

आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे कोठी मीना बाजार मैदान के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भी राज्यपाल शिरकत करेंगी। वहीँ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के साथ राजकीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इसके चलते शहर में जगह-जगह वीआईपी काफिले के कारण ट्रैफिक को रोका जाएगा।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आगरा शहर में जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का शहर में लगभग 100 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा जिसके चलते यह यात्रा रुक रुक कर चलेगी। भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे जिसके चलते रोड पर भारी जाम की स्थिति बन सकती है।

Related Articles