Home » आगरा से बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय बने कैबिनेट मंत्री, धर्मवीर प्रजापति ने भी ली मंत्री की शपथ

आगरा से बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय बने कैबिनेट मंत्री, धर्मवीर प्रजापति ने भी ली मंत्री की शपथ

by admin
Baby Rani Maurya and Yogendra Upadhyay became cabinet ministers from Agra, Dharamvir Prajapati also took oath as minister

आगरा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने शपथ दिलाई। केशव प्रसाद मौर्य ने जहां दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं इस बार दिनेश शर्मा की जगह बृजेश पाठक को प्रदेश का दूसरा उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 50 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें आगरा से बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में आगरा को तीन मंत्री मिले हैं। आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य और आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो वहीँ धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही जहां आगरा शहर में जगह-जगह भाजपाइयों द्वारा धूमधाम से जश्न मनाया गया तो वहीं मंत्री बनाए जाने के बाद बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय के घर के आस-पास भी जश्न मनाए जाने का माहौल देखा गया। सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में दो डिप्टी सीएम के अलावा 16 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जबकि 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

Related Articles