Home » आगरा के इस कांग्रेस नेता की चेतावनी का हुआ असर, प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी इन्हें बधाई

आगरा के इस कांग्रेस नेता की चेतावनी का हुआ असर, प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी इन्हें बधाई

by admin

आगरा। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस नेतृत्व विहीन चल रही थी। सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपे जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश की कमान किसी को नही सौंपी गई जिससे नाराज आगरा जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव ने पार्टी मुखिया को पत्र लिखकर 10 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा न होने पर अपने साथियों के साथ दिल्ली 24 अकबर रोड पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव की चेतावनी और नाराजगी रंग ले आई है। कांग्रेस हाई कमान ने 7 अक्टूबर को ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की कमान अजय लल्लू को सौप दी और प्रदेश कार्यकारणी का भी गठन कर दिया गया।

आगरा कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव की ओर से दी गई चेतावनी और समय अवधि से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाने से जिला महासचिव प्रताप सिंह बघेल उत्साहित हैं तो वही कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए उन्हें बधाई दे रहे है। संगठन का विस्तार न होने से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव प्रताप सिंह बघेल को फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई दी।

निवर्तमान जिला महासचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि उत्तर प्रदेश में नेतृत्व विहीन कांग्रेस के चलने से हर कार्यकर्ता को पीड़ा थी। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न हो पाने के कारण जिला व शहर अध्यक्ष को भी हटा दिया गया। लगातार समय बीतने के बाद संगठन की प्रदेश से लेकर जिला और शहर संगठन की जिम्मेदारी किसी को ना दिए जाने से जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस हाईकमान से सवाल करने लगे हैं कि वह आखिरकार किसके नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले और उसकी जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।

निवर्तमान जिला महासचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि कांग्रेस हाई कमान सोनिया गांधी को संगठन को लेकर आत्मदाह करने का जो पत्र लिखा था वो मेरी ही नही हर कांग्रेस कार्यकर्ता की पीड़ा थी लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने आत्मदाह की तारीख से पहले उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर यह जता दिया है कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ता की सुनी जा रही है।

फिलहाल निवर्तमान जिला महासचिव का कहना है कि नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करेंगे और उत्तर प्रदेश में पार्टी जमीनी स्तर से मजबूत हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Comment