Home » गोवर्धन में कृषि प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद का औचक निरीक्षण

गोवर्धन में कृषि प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद का औचक निरीक्षण

by pawan sharma

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद मथुरा पहुँचे। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर पुलिस के साथ साथ प्रशासन ने भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रखी थी। मथुरा के गोवर्धन थाने पहुंचे कृषि प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद को गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गयी। इसके बाद प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने गोवर्धन थाने का निरीक्षण किया।

अमित मोहन पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की और बढ़ते अपराध को रोकने के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव प्रशासनिक अमले के साथ गोवर्धन ब्लॉक पहुँचे। प्रमुख सचिव ने ब्लॉक में लगे तहसील दिवस में पहुँचे जहाँ प्रमुख सचिव ने पीड़ितों से वार्ता की और तहसील दिवस में जनता की शिकायतों को भी सुना।

तहसील दिवस में बड़ रही शिकायतों को लेकर प्रमुख सचिव नाराज दिखे और अधिकारियों को इन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिये निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ पवन गंगवार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, गोवर्धन सीओ जगवीर सिंह चौहान, गोवर्धन इस्पेक्टर संसार सिंह राठी, गोवर्धन तहसीलदार और नायब तहसीलदार अजय यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment