Home आगरा भाजपा नेता की गाड़ी पर हमलावरों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

भाजपा नेता की गाड़ी पर हमलावरों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

by admin

Agra. भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीती रात फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में प्रेमचंद कुशवाह बाल बाल बचे। अज्ञात हमलावरों की ओर से जानलेवा हमला किए जाने पर भाजपा नेता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और थाने में एफ आई आर भी दर्ज कराई। जानलेवा हमला होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और उनकी गाड़ी को भी थाने ले आई। पीड़ित भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि बीती रात एक डकैती के मामले में पुलिस से वार्ता करने के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ गाड़ी में चार लोग थे। एक पूर्व प्रधान जिनके घर पर डकैती हुई थी, अन्य 3 लोग और थे। रास्ते में जैसे-जैसे लोगों के गंतव्य आते जा रहे थे वह उतरते चले जा रहे थे। सीओडी के पास बाइक सवारों ने रोकने की कोशिश की और इतने में ही एक युवक तमंचा निकालकर खड़ा हो गया। इस पर उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर गाड़ी घुमा दी जिससे गोली उन्हें नहीं लगी बल्कि पीछे वाली सीट पर लग गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए।

पीड़ित प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले सैया क्षेत्र में पूर्व प्रधान के घर पर डकैती हुई थी। उस मामले में सही खुलासा नहीं हुआ था लेकिन वह अपनी जांच पड़ताल करते हुए सही डकैतों तक पहुंच गए थे। तभी से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी। इसी मामले में वह बीती रात सैंया पुलिस से मिलने गए थे। लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग करके उनकी हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से वह और पूरा परिवार दहशत में है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रेमचंद कुशवाहा की गाड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई गई। फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी की जांच पड़ताल की तो अंदर से गोली बरामद हुई जो पीछे वाली सीट के ऊपर धंसी हुई थी।

पूर्व प्रधान भी दहशत में

जिस पूर्व प्रधान के घर पर डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, अब वह प्रधान भी दहशत में है। पूर्व प्रधान का कहना है कि वह अपने सूत्रों और जांच-पड़ताल के तहत उन लोगों तक पहुंच गए हैं जिन लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उनके घर से एक लाइसेंसी राइफल 28 तोले सोना, और लगभग 500000 नगदी डकैत ले गए थे। इस मामले पर कुछ लोगों पर शक था इसीलिए वह अपने स्तर से पुलिस के सहयोग से मामले की तह और डकैतों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। यह जानकारी उन लोगों तक हो गई है इसीलिए वह इस तरह से हमले करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: