Home » तिरंगा यात्रा पर हमला-लॉ एंड आर्डर बिगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

तिरंगा यात्रा पर हमला-लॉ एंड आर्डर बिगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

by pawan sharma

कासगंज। जिला कासगंज में उस समय स्थिति विवादास्पद हो गई जब 69 में गणतंत्र दिवस पर लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी कासगंज में अचानक तिरंगा यात्रा पर हमला हुआ और हमले के बाद स्थिति बिगड़ती चली गई। दोनों ओर से एकजुट हुए लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। जमकर पथराव हुआ जिसमे एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

दोनों पक्षों के बीच आगजनी के बाद पथराव का हुआ। इस नज़ारे को देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एडीजी अजय आनंद आगरा जोन तुरंत आगरा से रवाना हुए। इसके अलावा जिला अधिकारी कासगंज मौके पर पहुंचे। धारा 144 लगा दी गयी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर जनपद कासगंज के बिलराम गेट से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी तभी तिरंगा यात्रा के दौरान हमला हुआ। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुलिस प्रशासन को फायरिंग पर करनी पड़ी। पुलिस ने आवाजाही बंद कर पूरे इलाके को सील कर दिया गया। नाकेबंदी कर दी गयी।

इसके बाद एटा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और गवर्नर के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन से वार्ता की गई तो वही एडीजी जोन आगरा अजय आनंद ने बताया कि कासगंज में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश जारी है। कासगंज के पुलिस प्रशासन के लोग वीडियोग्राफी और फोटो के आधार पर बलवाइयों को चिन्हित करने का काम कर रहे हैं तो वही इस मौके पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Comment