Home » पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

by admin
Angry Hindutva organizations burn effigy of Punjab Chief Minister over lapse in PM Modi's security

आगरा। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। आगरा में हिंदू कल्याण महासभा ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू कल्याण महासभा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी का पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री ने देश से माफी नहीं मांगी तो उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कल एक सभा को संबोधित करने के लिए पंजाब जा रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब में 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर काफिला रूका रहा। भाजपा इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मान रही है। तो वहीं हिंदूवादी संगठनों ने भी पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे आड़े हाथ लिया है।

इसे लेकर आज आगरा में हिन्दू कल्याण महासभा ने पंजाब सरकार के खिलाप नारेबाजी करते हुए चरण सिंह चन्नी का भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान हिन्दू कल्याण सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने एलान किया कि अगर पंजाब सरकार ने तीन दिन में माफी नही मांगी तो वो यूपी की सीमा में चरण सिंह चन्नी को कभी घुसने नही देंगे।

Related Articles