Agra. वेतन न मिलने से नाराज छावनी परिषद के कर्मचारियों ने केंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी जुलूस निकालते सीईओ कार्यालय पहुँचे जहाँ अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर सीईओ ज्योति कपूर ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की और वेतन से संबंधित समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
वेतन न मिलने की समस्याओं को लेकर छावनी परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिन से काम बंद हड़ताल पर है। अपनी मांगों को अधिकारियों के कानों तक पहुँचाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए सीईओ कार्यलय पहुँचे। जहाँ सभी सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र की स्थिति भी खराब हो गयी है। जगह जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए है। सीईओ कार्यकाल पर प्रदर्शन के दौरान सीईओ ज्योति कपूर ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और वेतन से संबंधित समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे सिकंदर सिंह ने बताया कि ज्योति कपूर से हुई वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया है और सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे लेकिन अगर तय समय में उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर सफाई कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए हर स्तर तक जाने को तैयार हैं।
छावनी परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने बताया सफाई कर्मचारियों की कुछ समस्याएं थी। आज उनकी समस्याओं को सुना गया है। 3 महीने से वेतन ना मिलने की उन्होंने शिकायत की थी लेकिन कुछ गलतफहमी थी। मई तक उनका पेमेंट हो रखा है। 2 महीने का वेतन लंबित है, उनकी वेतन से संबंधित मांग जेनुइन है। उनकी समस्या का निस्तारण किया गया है। जल्द ही 1 माह के वेतन उन्हें दे दिया जाएगा और दूसरे महीने का वेतन भी 15 दिनों के अंदर दिया जाएगा। विभाग को अभी ग्रांट नहीं मिली है जिसके कारण वेतन दिए जाने में दे दी है लेकिन जल्दी सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाएगा।