Home agra आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ताजगंज थाने का किया घेराव

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ताजगंज थाने का किया घेराव

by admin

Agra. अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से थाना ताजगंज का घेराव किया गया। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाने के बाहर गेट पर ही बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। धरना शुरू होने से जाम की स्थिति हो गयी। थाना पुलिस को जानकारी होते ही मौके पर आलाधिकारी पहुँचे और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि जो उनकी मांग है उस पर उचित कार्यवाही होगी। जानकरी के मुताबिक संगठन की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्णा राठौर के भाई कुलदीप की एक्सीडेंट हुआ था जिसमें एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया लेकिन आज तक आरोपी फरार है।

घटना 2 मार्च 2923 की है। आरोप है कि मृतक कुलदीप राठौर की उसकी पत्नी और पत्नी के भाइयों के द्वारा एक्सीडेंट कराकर जान से मारने की कोशिश की थी। वह हादसे में घायल हुआ और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने पर भी आरोपियों की 6 महीने बीतने पर भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आक्रोशित होकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने कृष्णा राठौर के संग थाना ताजगंज प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी तकरार भी हुई।

इंस्पेक्टर ताजगंज ने आश्वासन दिया जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीँ महासभा के जिला अध्यक्ष मनीष पंडित ने कहा कि आज हमने थाना अधिकारियों से बात की है। पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो डीसीपी सिटी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: