Home » आगरा ग्रामीण प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने दिखाए राजनीतिक हाथ, अन्य दलों के ये नेता भाजपा में हुए शामिल

आगरा ग्रामीण प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने दिखाए राजनीतिक हाथ, अन्य दलों के ये नेता भाजपा में हुए शामिल

by admin
Agra Rural candidate Baby Rani Maurya showed political hands, these leaders of other parties joined BJP

Agra. ग्रामीण विधानसभा से भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही बेबी रानी मौर्य ने भी अपने राजनीतिक हाथ दिखाना शुरू कर दिया है। गठजोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इस चुनाव को दमखम के साथ लड़ा जाए इसके लिए अन्य पार्टी से जनप्रतिनिधियों व उनके कार्यकर्ताओं को तोड़ कर पार्टी में शामिल कराये जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को बेबी रानी मौर्य के निज निवास पर प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने अन्य दलों के लोगों को भाजपा में शामिल कराया।

यह लोग हुए शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य के निज निवास पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके सिंह, बसपा के जिला पंचायत सदस्य हेमंत चाहर मुरारी लाल और भोले चौधरी अन्य दलों के पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बेबी रानी मौर्य ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विकास रहेगा एजेंडा

निज निवास व प्रेस वार्ता के दौरान बेबी रानी मौर्य का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी बनाया है और विकास ही उनका चुनावी एजेंडा रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास की राजनीति की है और इसी पथ पर वो आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो गरीबों दलितों और पिछड़ों के लिए कार्य किया है उसे जन-जन तक पहुंचाना, यही उनका चुनाव लड़ने का एजेंडा है।

धनौली विकास का मुद्दा गरमाया

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में धनौली भी लगता है। यहां लोगों ने भाजपा के वर्तमान जनप्रतिनिधि के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस सवाल पर बेबी रानी मौर्य का कहना था कि धनौली में नाले का टेंडर पास हो गया है। चुनाव के बाद नाले का निर्माण जरूर होगा। वर्तमान में विधायक हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में किया कार्य किया वो उस पर बात नहीं करना चाहती लेकिन लोगों को आश्वस्त करना चाहती हैं कि उन्हें उन्हें निराशा हाथ नहीं लगेगी।

वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य हेमंत चाहर का कहना है कि बेबी रानी मौर्य को टिकट मिलने के बाद ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। लोगों से वार्ता करने के बाद ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बेबी रानी मौर्य को दमखम के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके सिंह का कहना था कि आज सारे किसान भाजपा के समर्थन में है और किसानों की बात सुनकर ही आज उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बेबी रानी मौर्य को मजबूती के साथ क्षेत्र में चुनाव लड़ाई जाने का संकल्प लिया है।

Related Articles