Home » खेरागढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा के समर्थकों में ख़ुशी की लहर

खेरागढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा के समर्थकों में ख़ुशी की लहर

by admin
Bhagwan Singh Kushwaha's supporters wave of happiness after being made a candidate from Kheragarh

Agra. जनपद आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से भगवान सिंह कुशवाहा को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के पक्ष में जगह-जगह नारेबाजी और स्वागत समारोह का दौर चल रहा है। भगवान सिंह कुशवाहा को तीसरी बार विधायक बनाने और भारी बहुमत से जिताने के लिए पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के समर्थकों का कहना है कि रात-दिन एक कर तन मन धन से वह अपने प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा को विधानसभा भेजने के काम करेंगे।

खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के समर्थकों ने और घर-घर जाकर वोट मांगने का काम शुरू कर दिया है। आगरा के प्रथम चरण में चुनाव होना है जिसके लिए प्रत्याशी को अब ज्यादा दिन का समय नहीं रह गया है। यही वजह है कि प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे दमखम के साथ मैदान में है।

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जहां एक और भगवान सिंह कुशवाहा के घर पर बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं और लोगों से जनसंपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं।

Related Articles