Home » आगरा पुलिस ने नवमी के दिन 251 कन्या पूजन कर दिया समाज़ को संदेश

आगरा पुलिस ने नवमी के दिन 251 कन्या पूजन कर दिया समाज़ को संदेश

by admin

आगरा। रामनवमी का पर्व है। 8 दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना और आराधना के बाद कन्या लांगुर का पूजन चल रहा है। दुर्गा पंडाल से लेकर हर घर में छोटे-छोटे कन्या लांगुर को चने हलवा और पूरी का प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कन्याओं के पैर पूजकर रामनवमी पर कन्या लांगुर पूजन का आयोजन किया तो ऐसे में आगरा पुलिस पीछे कहां रहने वाली थी।

आगरा के बासनी थाने परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। बासौनी थाने के थानेदार विजय सिंह ने थाना परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया। कन्या पूजन से पहले हवन यज्ञ आहुति चली। उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने 251 कन्याओं के पैर को प्रसाद ग्रहण कराया और दक्षिणा भी दी।

इससे पहले अगर कन्या लांगुर पूजन की बात करें तो एसओ बासौनी विजय सिंह पूर्व में भी जहां-जहां थानों पर नियुक्त रहे हैं उनके द्वारा थानों पर कन्या लांगुर पूजन की एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। पिछले वर्ष थाना मलपुरा में थानाअध्यक्ष के पद पर विजय सिंह ने 551 कन्याओं का पूजन किया था। इस बार भी एसओ बासौनी के थानाध्यक्ष विजय सिंह ने 251 कन्याओं के पूजन कर धर्म से जुड़ने का एक अलग ही संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Comment