Home » देह व्यापार को ख़त्म करने के लिए आगरा पुलिस ने तैयार की रणनीति, तीन दर्जन से ज्यादा होटल रडार पर

देह व्यापार को ख़त्म करने के लिए आगरा पुलिस ने तैयार की रणनीति, तीन दर्जन से ज्यादा होटल रडार पर

by admin

आगरा में विदेशी बालाओं के साथ में देह व्यापार का धंधा काफी दिनों से फल-फूल रहा है। ताजनगरी में रशियन सप्लायर इस समय चरम पर अपना व्यापार जमा चुके हैं, जिनकी जड़ें बहुत मजबूत हो चुकी है मगर एसएसपी आगरा बबलू कुमार और एसपी सिटी आगरा रोहन पी बोत्रे की टीम ने आगरा में फल-फूल रहे विदेशी बार बालाओं के देहव्यापार पर अपना चाबुक चला दिया है।

अभी कुछ दिन पहले ही आगरा के रशियन सप्लायर किंग कहे जाने वाले भीमा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना ताजगंज से एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। भीमा की अभी जमानत भी नहीं हो पाई थी कि एक बार ताजगंज में रोशनी की धमक सुनाई दी है। जी हां, यह वही रोशनी है सन 2015 में जिस रोशनी ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपना जलवा कायम किया और विदेशी बालाओं के साथ में आगरा में देहव्यापार का गलीच धंधा जमाया। हालांकि बताया जा रहा है कि बीती रात हुए छापे में रोशनी होटल से फरार हो गई थी। इसके बाद राहुल कुशवाहा नाम के ब्रोकर को थाना ताजगंज पुलिस ने आगरा की चार विदेशी बालाएं, देह व्यापार में लिप्त एक इंडियन को भी हिरासत में लिया गया था।

रात भर पूछताछ के बाद थाना ताजगंज में सभी विदेशी बालाओं और दोनों ब्रोकरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में इस संबंध में थाना ताजगंज में धारा तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर विकास जयसवाल और एसपी सिटी आगरा रोहन पी बोत्रे का दावा है कि शहर में फल-फूल रहे देह व्यापार के धंधे को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाएगा। जिसके लिए एसपी सिटी आगरा की सर्विलेंस टीम और इंस्पेक्टरों की टीम को लगाया गया है, इस टीम का नेतृत्व सीओ सदर विकास जयसवाल कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर ताजगंज इलाके में विदेशी युवतियों के साथ होटल में देह व्यापार के धंधे पर छापेमार कार्यवाही में थाना ताजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ गया है ।संभावना जताई जा रही है कि देह व्यापार का यह धंधा इलाकाई पुलिस और चौकी इंचार्ज की सांठगांठ से चल रहा था जिस पर अब एसपी सिटी ने ताल ठोक दी है। एक सवाल यह भी है कि जिस होटल ताज हैवन में देह व्यापार की गतिविधि चल रही थी उसे 24 घंटे बाद भी सील नहीं किया गया है।

थाना ताजगंज पुलिस में रशियन सप्लायर भीमा को जेल भेजा था। भीमा के बाद इस देह व्यापार के धंधे में राहुल कुशवाहा का नाम सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि होटल ताज हेवन का स्वामी भी इस देह व्यापार में लिप्त है। इसके अलावा पुलिस को आधा दर्जन से ज्यादा ब्रोकरों की लिस्ट भी मिली है। इस लिस्ट में सन्नी, रोशनी और खन्ना नाम का व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस ने सभी ब्रोकरों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा है। छापेमारी के बाद में आधे से ज्यादा ब्रोकर दिल्ली, राजस्थान और मुंबई में शरण पा गए हैं। जानकारी में यह भी आया है कि होटल हैवन के बाद होटल राधा ग्रैंड, होटल गायत्री, होटल बिहारी जी कॉटेज, होटल डेजल और अन्य कई होटल शामिल है।

पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं जानकारी में आया है कि अवैध व्यापार के काम में शामिल रशियन युवतियां एक घंटे के लिए सात से आठ हजार रुपये में बुक होती थी। इसके अलावा यह विदेशी युवतियां टूर वीजा लेकर आया करती थी। पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा ऐसे होटल चिन्हित किये है जिसमें यह अवैध व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था।

पुलिस रोशनी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए और रोशनी को सलाखों के पीछे और रोशनी का अंधेरा बनाने के लिए एसपी सिटी आगरा ने अपना एक नेटवर्क तैयार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ब्रोकरों में हड़कंप मच गया है। देह व्यापार के धंधे में लिप्त लोग आगरा छोड़कर सफेदपोश की शरण पाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

इसके अलावा होटल में काम करने वाले वेटर, रिसेप्शनिस्ट और अन्य कर्मचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। संभावना जताई जा रही है कि देह व्यापार के धंधे को बंद करने के लिए होटल में काम करने वाले कर्मचारियों को धारा 120 B यानी साजिश के तहत भी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस के आला अफसर लगातार कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं तो वहीं राहुल कुशवाहा के व्हाट्सएप ग्रुप से पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।

Related Articles