Home » हेल्प बॉक्स संस्था ने किया बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

हेल्प बॉक्स संस्था ने किया बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

by admin

आगरा। हेल्प बॉक्स संस्था की तरफ से बसन्तोत्सव कार्यक्रम का आयोजन “जय भारती पब्लिक स्कूल” रामबाग में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि अशोक चौबे, रेनू नंदा और शिल्पा भाटिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हेल्प बॉक्स संस्था की तरफ से यातायात व्यवस्था के प्रति आम लोगो को जागरूक करने हेतु एक नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम के दौरान रावी इंवेंट के मनीष अग्रवाल, यमुना केम्पेन के जुगल श्रोतीय, गौ सेवा संकल्प समिति की रितु गोयल, नटरांजली की अलका सिंह, इंडिया राइजिंग के संदीप अग्रवाल सहित शहर की अनेक हस्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों विजय कुमार यातायात निरीक्षक, विष्णु कुमार शर्मा द्वारा “जय भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किये गये। कार्यक्रम के दौरान वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर से आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी गयी।

कार्यक्रम का संचालन हेल्प बॉक्स की कनिका माथुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में हेल्प बॉक्स की संस्थापक ममता गोयल द्वारा समस्त आंगतुकों एवं अथितियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Related Articles