1.4K
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मंगलवार की रात को 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं जिसमें आगरा के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का तबादला भी कर दिया गया है। अरुण प्रकाश को लखनऊ सचिवालय प्रशासन में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पर निखिल टीकाराम को आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है जोकि झांसी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
आगरा के वर्तमान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और झांसी के सीडीओ निखिल टीकाराम के अलावा जिन 4 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है उसमें शैलेश कुमार को सीडीओ झांसी, अवनीश कुमार राय को नगर आयुक्त झांसी, कुमार हर्ष को सीडीओ श्रावस्ती बनाया गया है। जबकि झांसी के वर्तमान नगर आयुक्त मनोज कुमार को प्रतीक्षारत किया गया है।