आगरा। रंगो के त्यौहार पर शांति बनाए रखने को पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। जिले में 3492 स्थानों पर होलिका दहन होना है। इस दौरान पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा। पूर्व में विवादों को देखते हुए पुलिस फोर्स ने कुछ स्थानों पर निरोधात्मक कार्यवाही भी कर डाली है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में जहां गर्माहट है। इसीलिए इस बार पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है। सभी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति पीस कमेटी की बैठकें भी हो चुकी हैं। शरारती तत्व पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही की है। अब होलिका दहन के समय जिले के 300 मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। शमशाबाद और फतेहपुर सीकरी में पूर्व में होली रखने को विवाद हुआ इसलिए यहां अधिकारी विशेष नजर रखे हुए हैं। शहर के डेढ़ सौ स्थानों पर शहर में बैरियर लगवाए जाएंगे। यहां एक सब-इंस्पेक्टर चार कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की बैरियर पर चेकिंग की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शांति के साथ में होली का त्यौहार मनाये। पुलिस होली के दिन जिले में पुलिस 300 वाहनों से गश्त करेगी। यूपी 100 की 75 पीआरवी और 45 दुपहिया वाहन गश्त करेंगे। डेढ़ सौ चीता मोबाइल 40 ईगल मोबाइल और 28 एंटी रोमियो दल भी सड़क पर रहेंगे। सभी बड़े थानों में ड्यूटी लगाई गई है जो किसी भी तरह के विवाद की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। होलिका दहन से पहले अग्निशमन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। होलिका दहन के वक्त कहीं कोई हादसा ना हो। इसके लिए दमकल विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर रहेगा।