Home » आगरा : भाजपा सांसद का कुत्ता गायब, ढूंढने वाले को मिलेगा इतना इनाम

आगरा : भाजपा सांसद का कुत्ता गायब, ढूंढने वाले को मिलेगा इतना इनाम

by admin
Agra: BJP MP's dog missing, the one who finds it will get such a reward

आगरा। उत्तर प्रदेश में राजनेताओं के जानवर गुम होने का एक और मामला आगरा से सामने आया है। इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया का पालतू कुत्ता 2 दिन से गायब है। खंदारी स्थित आवास से वह गायब हुआ है। इसके बारे में जानकारी देने वाले को ₹15000 की इनाम की भी घोषणा की गई है। फिलहाल यह आगरा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इटावा से सांसद भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया का थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित खंदारी परिसर में आवास बना हुआ है। पहले वह आगरा के सांसद रहे थे। उनके यहां एक काले रंग का लेब्रा डॉग रहता है। भाजपा सांसद के पालतू कुत्ते की उम्र लगभग 10 महीने है। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को लेब्रा डॉग कहीं गायब हो गया है। उसको ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। 2 दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

कुत्ते को ढूंढने के लिए ₹15000 इनाम की भी घोषणा की गई है। फिलहाल यह ताजनगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में राजनेताओं के पालतू जानवर जानवरों का खो जाना चर्चाओं में रहा है। कई बार तो इन्हें खोजने के लिए पुलिस से लेकर अधिकारियों तक को दौड़ लगानी पड़ी हैं।

Related Articles