Home » अपर मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं, कई विभागों का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं, कई विभागों का किया निरीक्षण

by admin
Additional Chief Secretary tested health services in district hospital, inspected many departments

Agra. शनिवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का हाल देखा, साथ ही भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजनों से वार्ता कर उन्हें किस तरह का इलाज मिल रहा है, इसकी जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने अधिनिस्थों के सामने ही मरीजों के परिजन से दो टूक शब्दों में पूछा कि यहां उपचार कैसा मिल रहा है। दवाएं बाजार से तो नहीं लानी पड़ रही, खाने पीने समेत पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं। मरीजों के तीमारदारों ने इनका जवाब दिया और कहा कि सारी सुविधाएं मिल रही है, व्यवस्था भी ठीक है। वह अपने मरीजों का यहां इलाज करा कर संतुष्ट हैं।

अपर मुख्य सचिव ने शिशु गृह के कुपोषित बच्चे की सेहत के बारे में प्रमुख अधीक्षक डॉ अशोक अग्रवाल से रिपोर्ट मांगी। अपर मुख्य सचिव ने एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों की भीड़ थी जिस पर उन्होंने पूछा कि कि इससे मरीजों को दिक्कत होगी। इस पर प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि यहां एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड निशुल्क होती है, इसके चलते भीड़ अधिक है। ओपीडी में औसतन 3000 मरीज रोज आते हैं।

टीकाकरण और पीकू वार्ड के बारे में भी जानकारी की। पूछा कि पीकू वार्ड में कोई बच्चा भर्ती हुआ कि नहीं। इस पर प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि तीसरी लहर में किसी बच्चे के भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। अपर मुख्य सचिव ने मरीजों के लिए व्यवस्था बढ़ाने और टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने पर जोर देने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles