Home » अपर मुख्य सचिव ने किया एत्मादपुर का दौरा, अधिकारियों का निकला पसीना

अपर मुख्य सचिव ने किया एत्मादपुर का दौरा, अधिकारियों का निकला पसीना

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता आज गुरुवार को आगरा की एत्मादपुर तहसील में दौरे पर थे। अपर मुख्य सचिव के दौरे की सूचना पाते ही स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालयों में फाइलों से धूल हटाई जाने लगी। कार्यप्रणाली से नाखुश अपर मुख्य सचिव के तेवर देख अधिकारियों का पसीना छूट गया।

सबसे पहले अपर मुख्य सचिव ने एत्मादपुर तहसील कार्यालय में निरीक्षण किया। करीब 2 घंटे तक तहसील कार्यालय में फाइलों और कमरों का निरीक्षण करने के साथ-साथ उप जिला अधिकारी अंबरीश कुमार बिंद को लताड़ लगाई। जिलाधिकारी को उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया के कार्य प्रणाली में शुद्धता और पारदर्शिता लानी होगी। तहसील परिसर में मौजूद फरियादियों से बातचीत करते हुए उन्होंने जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

तहसील परिसर में जनता से रूबरू होते हुए अपर मुख्य सचिव

तहसील के बाद वे एत्मादपुर थाना पहुंचे जहां पहले से ही पुलिसकर्मी सचेत हो चुके थे। करीब 1 घंटे निरीक्षण करने के बाद यहां भी कार्य प्रणाली में लचर ता पाई तो पुलिस अधिकारियों को सचेत किया। इसके बाद नंबर था ब्लॉक कार्यालय एत्मादपुर का। लेकिन समय का अभाव होने के कारण तहसील क्षेत्र के समग्र गांव आहरन चले गए। जहां चौपाल लगा जन समस्याएं सुनी।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब तक किए गए निरीक्षण में कार्यप्रणाली में लचरता सामने आई है इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं जिससे जनता को परेशानी ना हो इसके साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों को रात में भी एत्मादपुर में मौजूद सरकारी आवासों में रहने बात कही।

निरीक्षण के दौरान आगरा जिला अधिकारी एन जी रवि कुमार और मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार, उप जिलाअधिकारी एत्मादपुर अंबरीश कुमार बिंद वीडीओ तूलिका श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment