Home » एडीए वीसी ने लिया संज्ञान, भूमाफिया अशोक तोमर के होटल की फाइल तलब

एडीए वीसी ने लिया संज्ञान, भूमाफिया अशोक तोमर के होटल की फाइल तलब

by admin
ADA VC took cognizance of land mafia Ashok Tomar's hotel file

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी भू माफिया के होटल पर बड़ी कार्यवाही कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में अभी कुछ दिनों पूर्व भूमाफिया अशोक तोमर ने व्यापारी राजीव गुप्ता को पर जानलेवा हमला किया था।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी भू माफिया के होटल पर बड़ी कार्यवाही कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में अभी कुछ दिनों पूर्व भूमाफिया अशोक तोमर ने व्यापारी राजीव गुप्ता को पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें कारोबारी राजीव गुप्ता मौत और जिंदगी से लड़ रहे हैं। उनका इलाज आगरा मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेनबो अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद विभाग की जानकारी में आया कि भूमाफिया अशोक तोमर ने जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला बिचपुरी मार्ग पर होटल जीएमएस बनाया है। जिसका निर्माण पूर्ण रूप से अवैध है। गुंडई और दबंगई के बल पर होटल जेएमएस का निर्माण किया गया।

इस प्रकरण में यह भी सामने आया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा होटल स्वामी और भूमाफिया अशोक तोमर को कई बार नोटिस भी दिए गए। बावजूद इसके भूमाफिया अशोक तोमर ने अपनी गुंडई और दबंगई के बल पर अवैध होटल का निर्माण कर दिया। जानकारी होने पर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने भूमाफिया अशोक तोमर के होटल जेएमएस की फाइल को तलब किया है। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही भूमाफिया अशोक तोमर के होटल पर सीलिंग की कार्यवाही कर सकता है।

Related Articles

Leave a Comment