Home » आगरा की महिला के साथ हादसा, डंपर ने कुचला, शिशु गर्भ से बाहर आया

आगरा की महिला के साथ हादसा, डंपर ने कुचला, शिशु गर्भ से बाहर आया

by admin
Accident with Agra woman, dumper crushed, baby came out of womb

आगरा। आगरा की महिला के साथ फिरोजाबाद में हादसा। हादसा देख कांप उठा कलेजा। डंपर ने गर्भवती को कुचला। गर्भ में पल रहा शिशु बाहर निकला। शिशु ​अस्पताल में भर्ती।

यह हादसा थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को हुआ। आगरा के धनौली में रामू का परिवार रहता है। उसकी 26 साल की पत्नी कामिनी आठ माह की गर्भवती थी। वह उसे बाइक से फिरोजाबाद के कोटला फरिहा लेकर जा रहा था।

वहां पर उसका मायका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव बरतरा के पास यह हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रामू की बाइक अनियं​त्रित हो गई। कामिनी बाइक से गिर गई। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने कामिनी को कुचल दिया। डंपर बालू से भरा था।

हादसा देख वहां के लोगों की रूह कांप गई। कामिनी के गर्भ से शिशु बाहर आ गया। कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आ गए। वीभत्स दृश्य देख रामू सुध बुध खो बैठा। उसका रोरोकर बुरा हाल हो गया।

तब तक सूचना पर आई पुलिस ने शिशु को अस्पताल भेजा। मामले में थाना नारखी प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि डंपर चालक भाग गया है। डंपर कब्जे में है। शिशु सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Comment