Home » अभाविप ने वृक्षारोपण एवं सेवा कार्य कर मनाई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

अभाविप ने वृक्षारोपण एवं सेवा कार्य कर मनाई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

by admin
ABVP celebrated the death anniversary of Swami Vivekananda by doing tree plantation and service work

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की 119वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 119 वृक्ष लगाये और उनके द्वारा बताये गये मार्गों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने संध्या कार्यक्रम में सूरसदन चौराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की सफाई की। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीपक जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हुए उनके बताये पथ पर चलते हुए भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए समाज सेवा के साथ साथ छात्र कल्याण के लिये कार्य करता हैं। रविवार को स्वामी विवेकानंद की 119वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने सर्वप्रथम पूर्वी नगर 119 वृक्षों का वृक्षारोपण किया और उन सभी वृक्षों को विवेकानंद वृक्ष के रूप में समर्पित किया।

महानगर मंत्री शुभम कश्यप ने बताया कि ‘स्वामी विवेकानंद जी सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, हम उनके बताये गये मार्ग पर चलते हुए उनके सपने को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं, इसके निमित्त ही सदैव उनके बताये गये मार्गों पर चलते हुए ही हम देश व समाज सेवा के लिये सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ वी.के.अग्रवाल, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रियंका तिवारी, प्रांत सह कोषाध्यक्ष डॉ. बलराम कांत, प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख चंद्रजीत यादव, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुशवाहा, महानगर कार्यालय मंत्री प्रशांत यादव, महानगर सहमंत्री अंशुमान कौशिक, धीरज चौधरी, प्रीति बघेल, पूनम, दीपक कश्यप, उदय चौहान, तरुण ठाकुर, सौरव राठौर, विकास, महेंद्र, मोहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles