Home » सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर आगरा मुख्यालय पर ‘आप’ का प्रदर्शन

सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर आगरा मुख्यालय पर ‘आप’ का प्रदर्शन

by admin

Agra. राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज आगरा जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जो गिरफ्तारी हुई है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उनकी गिरफ्तारी करवाई है। संजय सिंह लगातार भाजपा सरकार की पोल खोल रहे थे और अपनी आवाज भी बुलंद कर रहे थे। इसीलिए केंद्र सरकार ने ईडी को इस्तेमाल कर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी करा दी।

आप पार्टी के पदाधिकारी ने खुलकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस समय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी हो या फिर सीबीआई या अन्य कोई और एजेंसी इन सभी का केंद्र सरकार राजनीतिक फायदा लेने और अपने विरोधियों को जेल भिजवाने के लिए इस्तेमाल कर रही है लेकिन आप पार्टी केंद्र सरकार की इस व्यवस्था की पोल खोलने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई करने को तैयार है। इसके विरोध में लिए दिल्ली में भी धरना दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment