Home » एक दीवार ने कराया दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग-पथराव में 15 लोग हुए घायल

एक दीवार ने कराया दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग-पथराव में 15 लोग हुए घायल

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पारोली सिकरवार के राजू की थार में उस समय अफरा तफरी और भगदड़ मच गई जब दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले और फिर उसके बाद जमकर फायरिंग होने लगी। दनादन गोलियां चलने से लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे तो पड़ोसियों ने अपने अपने दरवाजे तक बंद कर लिये। दो पक्षों की लड़ाई में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है तो वहीं लाठी डंडे और पथराव में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षो को हिरासत में ले लिया और लहूलुहान लोगों को इलाज के लिये हॉस्पिटल भेजा।

आपको बता दें यह पूरा विवाद एक घर की दीवार बनाने को लेकर हुआ। रघुवीर पुत्र तोलाराम के पक्ष पर रामजीत पक्ष पर फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से एक दूसरे पर प्रहार कर घायल कर दिया। हमले में घायल हुए पीड़ित ने बताया कि मामला दीवार लगाने को लेकर हुआ। दूसरा पक्ष दीवार नहीं लगाने दे रहा। पीड़ित ने बताया कि विवाद रात को ही लाइट की लाइन डालने को लेकर शुरू हुआ था। दूसरा पक्ष ट्यूबल की लाइन घर के पास से डाल रहा था। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता था। ट्यूबल की लाइन डालने की मना करने पर दबंगो ने सुबह दीवार की आड़ लेकर हमला कर दिया।

क्षेत्रीय पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हुआ है जिसमें 12 लोग घायल है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment