Home » घर के बाहर खेल रही 2 वर्षीय मासूम पर आवारा स्वान ने बोला हमला, जिला अस्पताल लेकर दौड़े परिजन

घर के बाहर खेल रही 2 वर्षीय मासूम पर आवारा स्वान ने बोला हमला, जिला अस्पताल लेकर दौड़े परिजन

by admin

Agra. आगरा शहर में आवारा स्वानों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। आवारा स्वान मासूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती का है। 2 वर्षीय मासूम को गली के आवारा स्वान ने निशाना बनाया। उसके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उसका उचित उपचार करने में लगे हुए हैं।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती का है। नगला रेवती में 2 वर्षीय मासूम रितिका कृष्णा अपने परिवार के साथ रहता है जो राजमिस्त्री का काम करता है। बताया जाता है कि सुबह उसकी 2 वर्षीय मासूम रितिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी घर के बाहर घूम रहे आवारा स्वान ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसके चेहरे पर हमला किया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। मासूम की चीखने चिल्लाने पर लोग जब दौड़कर पहुंचे तो स्वान को मार कर भगाया और मासूम बच्ची को उस स्वान से बचाया। बच्चे को बुरी तरह से स्वान ने जख्मी कर दिया था बच्चों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाई।

घायल अवस्था में 2 वर्षीय मासूम जैसे ही इमरजेंसी वार्ड पहुंची। उसकी स्थिति देख चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया। बाल रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया जिन्होंने अपना उपचार लिखा और अधीनस्थों ने उनके अनुसार बच्ची का इलाज शुरू कर दिया। इस घटना के बाद से बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है। क्योंकि आवारा स्वान ने बच्ची के चेहरे को निशाना बनाया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इमरजेंसी वार्ड की कमान संभालने वाले चिकित्सक ने बताया कि जैसी बच्ची जख्मी अवस्था में आई उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। फाइल बनाई गई और चिकित्सक को भी बुलाया गया। चिकित्सक के अनुसार अब उसका इलाज किया जा रहा है।

पड़ोसी का पालतू है स्वान

घायल अवस्था में जिला अस्पताल में लाई गई मासूम के पिता का कहना है कि जिस स्वान ने उसकी बेटी को निशाना बनाया। वह आवारा है लेकिन पड़ोसी का वह पालतू है पड़ोसी उसे खाना पीना खिलाते हैं जिसके चलते वह उनके घर के आसपास ही घूमता रहता है। इससे पहले भी यह आवारा समान कई और लोगों को भी अपना निशाना बना चुका है।

जिला अस्पताल में भी आवारा स्वान का आतंक

सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि स्वान द्वारा काटे जाने से घायल हुई बच्ची जो जिला अस्पताल में भर्ती है, उसका उचित उपचार किया जा रहा है लेकिन आवारा स्वान का आतंक लगातार बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आवारा स्वान को नहीं पकड़ रहा है। जिला अस्पताल में भी काफी आवारा स्वान घूमते रहते हैं जिसके लिए उन्होंने कई बार पत्र लिखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Leave a Comment