Home » घर-घर से निकली हजारों मूर्तियों का विधिवत विसर्जन करेगी ब्राह्मण परिषद

घर-घर से निकली हजारों मूर्तियों का विधिवत विसर्जन करेगी ब्राह्मण परिषद

by admin

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मूर्ति संग्रह स्थल से ब्राह्मण परिषद ने पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का संकलन करने के लिए वाहन को तय स्थानों पर रवाना किया। शहर के तय स्थानों पर यह वाहन पहुंचा। लोगों ने अपने घरों से भगवान की पुरानी मूर्तियां निकाल वाहन में रख दिये।

दरअसल ब्राह्मण परिषद की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ये नेक अभियान चलाया गया है। दीपावली के त्यौहार पर घर से निकलने वाली पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को विधिवत विसर्जित करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके तहत शहर में तकरीबन 101 स्थानों पर इन मूर्तियों को एकत्रित करने के लिए चुना गया है। जिसमें ताजगंज, कमला नगर, बलकेश्वर, राजपुर चुंगी सहित अन्य स्थान प्रमुख हैं।

स्थानीय लोगों ने दीपावली पर घर से निकले श्री लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को रख दिया है। इन्हीं मूर्तियों को इकट्ठा कर विधिवत विसर्जित करने के लिए होटल पन्ना पैराडाइज मूर्ति संग्रह स्थल से ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों ने वाहनों को सभी स्थानों से एकत्रित करने के लिए भेजें।

संयोजक सुनील दुबे ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार हर मूर्ति कैलेंडर पूजा सामग्री आदि को विधिवत तरीके से विसर्जित किया जाता है, मगर अधिकांश लोग घर से निकलने वाली पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को पेड़ के नारे रोड किनारे और मंदिरों के सहारे रख आते हैं जहां उनकी बेकदरी होती है। लिहाजा ऐसी ही प्रतिमाओं को इकट्ठा कर ब्राह्मण परिषद 30 अक्टूबर को विधिवत रूप से यमुना नदी में विसर्जित करेगा।

अब तक 5 हजार से अधिक मूर्ति इकट्ठा होने का अनुमान है। वहीं लोगों को सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान हिमांशु दुबे, अनिश चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार लोधी, विश्व हिंदू रक्षा संगठन निक्की पहलाद, कुमार प्रजापति व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment