Home » आगरा के रहनकलां यमुना ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 2 घायल

आगरा के रहनकलां यमुना ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 2 घायल

by admin
The car of the family of Agra returning after seeing Vaishno Devi Maiya had an accident on Yamuna Expressway.

Agra. आगरा जिले ( Agra District) के थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित इनर रिंग रोड ( Inner Ring Road) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा ( Toll Plaza) के पास रहनकलां यमुना ब्रिज (Yamuna Bridge) के ऊपर देर रात भीषण सड़क हादसा ( Road Accident) होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जिसके पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल ( Injured) हैं।

दरअसल तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ( Scorpio) डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ( Agra Police) मौके पर पहुंची और बमुश्किल गाड़ी में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक कासिफ पुत्र रहमान निवासी नेहरू नगर ताजगंज का कल जन्मदिन था। जिसमें 5 दोस्तों ने मिलकर कासिफ का जन्मदिन ताजगंज में मनाया। उसके बाद अरशद पुत्र असलम अपने पिताजी को बिना बताए हुए स्कोर्पियो (RJ 38 UA 0530) को घर से ले आया। करीब 9 बजे सभी 6 दोस्त घूमने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इनर रिंग रोड की तरफ आ गए जिसमें लौटते समय इनर रिंग रोड रहनकला टोल प्लाजा के पास स्कोर्पियो गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण आगे का टायर फट गया जिसमें कार अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकराकर स्कोर्पियो कार पलट गई, कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची एत्मादपुर पुलिस ने बड़ी मुश्किल सभी दोस्तों को बाहर निकाला जिसमें 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, 3 दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया गया जिसमें एक और दोस्त की वहां पहुँचते ही मृत्यु हो गयी। कुल 4 दोस्तों की इस भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। घायलों को उपचार हेतु एसएन में भर्ती किया गया इन घायलों की स्थिति बहुत गम्भीर है ।

बताया गया कि तेज स्पीड होने के कारण कार का आगे का पहिया फट गया जिससे गाड़ी पूरी तरह अनियंत्रित हो गई करीब 2 बार पलटा खाई स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए ,स्कोर्पियो कार तेज स्पीड के चलते पलटने के कारण बीच में से फट गई है ,ये सभी दोस्त पुलिस ने स्कोर्पियो के पीछे के शीशा को तोड़कर सभी को बाहर निकाला जिसमें 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की एसएन पहुंचते ही मृत्यु हो गई, 2 लोग गम्भीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के एसएन में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी में ये थे सवार –
1-अरशद पुत्र असलम निवासी शहीद नगर सदर आगरा (मृतक)
2-कासिफ पुत्र रहमान निवासी नेहरू नगर तजगंज आगरा (घायल)
3-आशीष पुत्र बादशाह सिंह तोमर निवासी नेहरू नगर शमशाबाद रोड ताजगंज आगरा(मृतक)
4-कृष्णा सिंह पुत्र राजकुमार निवासी नेहरू नगर तजगंज आगरा (मृतक)
5-कबीर पुत्र कमलेश निवासी एकता चौकी के पास ताजगंज आगरा (घायल)
6-निखिल पुत्र गयाप्रसाद निवासी राजश्री अपार्टमेंट ताजगंज आगरा (मृतक)

Related Articles