Home » मडबाथ के दौरान ब्रिटिश महिला के किया रेप, आरोपी हुआ गिरफ़्तार

मडबाथ के दौरान ब्रिटिश महिला के किया रेप, आरोपी हुआ गिरफ़्तार

by admin
Gang rape in a car on the highway in broad daylight, made a video of rape after drinking alcohol, threatened to make it viral

एक शादीशुदा ब्रिटिश महिला से रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि आरोपी का नाम जोएल विंसेंट डिसूजा है। उसने ब्रिटिश मूल की महिला से 2 जून को रेप किया।

गोवा के फेमस अरम्बोल बीच स्वीट लेक के पास एक शादीशुदा ब्रिटिश महिला से रेप की घटना सामने आई है। ये घटना कुछ दिन पहले की है लेकिन अब अब पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि आरोपी का नाम जोएल विंसेंट डिसूजा है। उसने ब्रिटिश मूल की महिला से 2 जून को रेप किया।

मडबाथ के दौरान किया रेप

पुलिस ने बताया कि विदेशी महिला अपने पति के साथ गोवा पहुंची। यहां वह समुद्र के किनारे आराम कर रही थी। उसे 32 वर्षीय जोएल विंसेंट डिसूजा मिला। उसने महिला को मडबाथ देने की बात कही। महिला राजी हो गई। वेंसेंट उसे उत्तरी गोवा के आरामबोल समुद्र तट पर ले गया। यहां उसे मड बाथ देने लगा। आरोप है कि मडबाथ देने के दौरान उसने महिला के शरीर पर मिट्टी लगाई और उसके साथ छेड़खानी की। उसके बाद उसने महिला का रेप किया। पुलिस ने बताया कि घटना दो जून की है, हालांकि छह जून को शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी मसाज सर्विस ग्रुप का हिस्सा

शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी स्थानीय मसाज ग्रुप का हिस्सा है। इनका ग्रुप बीच पर लोगों को अवैध तरीके से मसाज सर्विस देने की पेशकश करता है। पुलिस ने जब आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि वो पहले एक स्कूल बतौर लाइब्रेरियन काम करता था

पीड़िता ने ब्रिटिश दूतावास से मांगी मदद

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद महिला ने ब्रिटेन में अपने परिवार के लोगों से संपर्क किया और पूरी बात बताई। फिर उसने भारत स्थित ब्रिटिश दूतावास से सहायता मांगी। घर और दूतावास से मिली सलाह के बाद कपल ने परनेम थाना में केस दर्ज कराया। बात दूतावास तक पहुंचने के बाद परनेम पुलिस थाना ने त्वरित कार्रवाई की है

गोवा में होती है मडबाथ

गोवा में कुछ मिट्टी के स्नान स्थल (प्राकृतिक क्षेत्र) हैं, जहां देशी और विदेशी पर्यटक इसका अनुभव करने के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के स्नान से अन्य उपचार गुणों के अलावा चमकती त्वचा पाने में मदद मिलती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles