आगरा। अवैध हॉस्पिटलों की मंडी बन चुके आगरा के एत्माद्दौला इलाके के मंडी समिति के पास हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। अचानक महिला की मौत की खबर सुनकर मृतक महिला के परिजनों में आक्रोश फूट गया।
म्रतक महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों के आक्रोश और महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल संचालक और कर्मचारी हॉस्पिटल से भाग गए।
घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आक्रोशित लोगो को शांत कर मामले की छानबीन शुरु कर दी। बताया जाता है कि महिला थाना एत्माद्दौला के पास यमुना ब्रिज की रहने वाली थी जिसे परिजनों ने कर्ण हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गयी।
यह कोई पहली घटना नहीं है। यमुना पार में बने कई अस्पतालों में तमाम तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और पहले भी डिलीवरी और इलाज के दौरान कई मौतें पूर्व में भी हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य महकमा आंखों पर पट्टी बांध गांधारी बना हुआ है।