Home » वोटिंग के बीच हाथरस में भाजपा नेता के सिर में गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

वोटिंग के बीच हाथरस में भाजपा नेता के सिर में गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

by admin
BJP leader shot in the head in Hathras amid voting, there was a stir

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए जारी वोटिंग के बीच हाथरस में भाजपा नेता के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है, इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही एसपी हाथरस मौके पर पहुंचे हैं। यह घटना हत्या है या आत्महत्या इसे सुलझाने जाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई। वही चुनाव के बीच हुई इस मौत को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोषगंज थाना सिकंदराराऊ के गौसगंज निवासी भाजपा नेता कृष्णा यादव रविवार की दोपहर अपने घर पर दूसरी मंजिल पर थे। तभी उन्हें गोली लगी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए। गोली कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। प्रशासन ने मौत को संदिग्ध मानते हुए वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी है मौत की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं में शोक का माहौल है।

Related Articles