Home » पड़ोसी युवक ने 4 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

पड़ोसी युवक ने 4 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

by admin
Neighbor youth raped 4-year-old innocent

आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।

थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला उलसा में 4 वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। घर के सामने रहने वाला युवक उसे मंगलवार दोपहर को खिलाने के बहाने ले गया। आरोप है कि गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के घर वापस नहीं आने पर घर वालों को चिंता हुई और उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस और गांव वालों ने बच्ची को खोजना शुरू कर दिया।

बच्ची गांव में गली के बाहर गंभीर अवस्था में मिल गई। थानाध्यक्ष खंदौली विपिन गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles