आगरा। सिटिज़न आफ आगरा की ओर से आयोजित वसुधैव कुटुम्बकम कार्यक्रम की शुरुआत आगरा नगर निगम में की गई। आगरा नगर निगम के सदन में आयोजित वसुधैव कुटुम्बकम कार्यक्रम का शुभारम्भ आगरा नगर निगम के मेयर नवीन जैन, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, अंहिसा विश्व भारती के फाउंडर जैन आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि, अंतराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति पीठ के फाउंडर राजेश्वर गुरु जी और बॉब ब्लैकमैन (लंदन, सांसद) ने दीप प्रज्वलन करके किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए वैश्विक स्तर पर शांति और सद्भाव को स्थापित करना है जिसके मद्देनजर आज आगरा नगर निगम के प्रांगण में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
इस दौरान लोकेश मुनि ने बतया कि इस अभियान का अगला पड़ाव गुजरात होगा जहा सर्व समाज के लोग वसुधैव कुटुम्बकम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जायेगा। इसके बाद इस अभियान से जुड़े लोग विदेश के लिए रवाना होगे। आज समाज और देश को प्यार-अमन की जरूरत है। भारत के प्रधानमंत्री विकास की बात करते है लेकिन बिना शांति सद्भाव के निवेश नही आएगा।
उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण से भी खराब स्थिति वैचारिक प्रदूषण की है। धर्म जोड़ना सिखाता है तोड़ना नही। भारत की संस्कृति का सर्वधर्म सद्भाव मूलमंत्र है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए सभी देशों को अब भारत के साथ आकर विश्व शांति और सद्भाव के लिए कार्य करना चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान जैन मुनि लोकेश ने राम मंदिर पर भी अपने विचार रखे उन्होंने साफ़ कहा कि राम सभी के आराध्य है और राम मंदिर अगर रामजन्म भूमि पर नहीं बनेगा तो क्या मक्का मदीना में बनेगा।
इसके साथ ही उन्होंने विश्व के लिए खतरा बन रहे ISIS संगठन को विश्व के लिए खतरा बताया। इस आतंकवादी संगठन को ख़त्म करने के लिए सभी देशों को एक साथ आना होगा।