Agra. 27 दिसंबर आगरा में ‘मैं लड़की हूँ, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है। यह कार्यक्रम महिला शसक्तीकरण को बल प्रदान करेगा तो वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस अभियान से आधी आबादी को रूबरू कराया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य के साथ हरियाली वाटिका में बैठक कर रणनीति तैयार की गई।
सूरसदन में होगा कार्यक्रम
हरियाली वाटिका में आयोजित हुई बैठक में शहर व जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। यह बैठक आगरा प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय के नेतृत्व में हुई। बैठक के दौरान इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी ने अपने विचार विमर्श किये। इस कार्यक्रम में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रतिभाग करेगा जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मुख्य रूप से प्रतिभाग कर सकती है।
आधी आबादी करेगी शिरकत
“मैं लड़की हूँ, लड़ सकती हूं” कार्यक्रम में आधी आबादी बढ़चढ़ कर शिरकत करेगी। इस कार्यक्रम को लेकर जिले व शहर के संभावित प्रत्याशियों, जिला व शहर अध्यक्ष एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससें इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आधी आबादी के लिए गई प्रतिज्ञाओं से भी रूबरू कराया जाएगा जिससें आधी आबादी को पार्टी के पक्ष में किया जा सके।