Home » आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे शहीद पृथ्वी सिंह के पार्थिव देह को सैन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे शहीद पृथ्वी सिंह के पार्थिव देह को सैन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

by admin
Union Minister along with military officers paid tribute to the body of martyr Prithvi Singh who arrived at Agra Airport

आगरा। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर का पार्थिव शरीर आगरा पहुँच गया। विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को आगरा लाया गया एयरपोर्ट पर ही सेना के बड़े अधिकारियों के साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने राजकीय सम्मान के साथ पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके निज निवास पर ले जाया गया। अजीत नगर गेट से जैसे ही सेना का काफिला शहीद विंग कमांडर के पार्थिव शरीर को लेकर निकला तो शहीद के सम्मान में दुकानों को बंद कर दिया गया और वहीं पर खड़े होकर लोगों ने दूर से ही उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े लोग

सुबह से ही सहित पृथ्वी सिंह के परिवारी जन उनके पार्थिव शरीर घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। यहां सुबह से ही हजारों लोगों की भीड़ पृथ्वी के अंतिम दर्शन के लिए जुटी थी। नम आंखें आगरा के लाल काे श्रद्धांजलि दी जा रही है। शहीद पृथ्वी की अंतिम यात्रा सरन नगर से ताजगंज तक जाएगी। नगर निगम की ओर से चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। देशभक्ति गीतों से उन्हें लोग नमन किया जा रहा है।

डीएनए जांच के चलते हुई देरी

विंग कमांडर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का दोपहर में अंतिम संस्कार होगा। परिवार के लोगों ने बताया कि डीएनए जांच के चलते पार्थिव शरीर आने में देरी हुई। विंग कमांडर के चाचा यशपाल सिंह ने बताया कि उनके घर से एमजी रोड होते हुए ताजगंज शमशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, प्रशासन ने भी इसको देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles