Home » ग्रामीणों ने तोरा चौकी में पथराव के बाद लगाई आग, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स-फायर बिग्रेड, देखिये लाइव फुटेज

ग्रामीणों ने तोरा चौकी में पथराव के बाद लगाई आग, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स-फायर बिग्रेड, देखिये लाइव फुटेज

by admin
Villagers set fire after stone pelting at Tora Chowki, heavy police force-fire brigade on the spot, watch live footage

Agra. आगरा के थाना ताजगंज पुलिस की वसूली के कारण एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू से भरे ट्रैक्टर का पुलिसकर्मी पीछा कर रहे थे। पुलिस को देख वह ट्रैक्टर को भगा रहा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तोरा चौकी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को पीटा और उसमें आग लगा दी। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। इधर मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को रोकने के लिए 500 मीटर दूरी पर बेरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया।

Villagers set fire after stone pelting at Tora Chowki, heavy police force-fire brigade on the spot, watch live footage

घटना गुरूबार सुबह की है। गांव करबना ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला एक युवक सुबह ट्रैक्टर में बालू लेकर जा रहा था। वह तोरा चौकी के पास से निकल रहा था। ग्रामीणों का कहना है पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को रोक रहे थे। इस पर युवक ने ट्रैक्टर को भगाने लगा। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे। पुलिसकर्मियों को पीछे आते देख युवक सन्तुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। जिससे वह उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के मरने की जानकारी गांव करबना और परिजनों को होने पर आक्रोशित हो गए और बढ़ी संख्या में तोरा चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी हाथापाई हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और चौकी के अन्दर घुस गए। चौकी में तोड़फोड़ की। उसके बाद आग लगा दी।

Villagers set fire after stone pelting at Tora Chowki, heavy police force-fire brigade on the spot, watch live footage

घटना की जानकारी पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ सदर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया तो अधिकारियों और ग्रामीणों में नोक-झोंक और हाथापाई होने लगी।आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने तोरा चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग कर रास्ते को रोक दिया था। मारपीट में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। लोगों को आक्रोशित और बवाल को देख पुलिस अधिकारियों ने पीएसी कोे बुला लिया था। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

See video here to clink below link….

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1362854300723818&id=530430383966218

Related Articles