Home » डीआरएम आनंद स्वरूप ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

डीआरएम आनंद स्वरूप ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

by admin
DRM Anand Swarup did surprise inspection of Agra Cantt railway station, gave instructions to fix the system

Agra. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब डीआरएम आनंद स्वरूप ने आगरा कैंट स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो की स्थिति जानने के लिए कैंट स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। डीआरएम आनंद स्वरूप के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही मंडल के अधीनस्थ अधिकारी भी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गए। डीआरएम आगरा रेल मंडल ने कैंट स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और उनकी स्थिति व गुणवत्ता देखी।

DRM Anand Swarup did surprise inspection of Agra Cantt railway station, gave instructions to fix the system

यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए चल रहा है निर्माण कार्य:-

आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। कैंट स्टेशन पर लगे पत्थरों को बदला जा रहा है तो वही वेटिंग रुमो को दुरुस्त बनाया जा रहा है। डीआरएम आगरा रेल मंडल आनंद स्वरूप ने सभी निर्माण कार्यों का जायजा लिया उनकी गुणवत्ता की जांच की तो वहीं इन निर्माण कार्यों के खत्म होने की समय अवधि की भी अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान निर्माण कार्य करा रहे निर्माण एजेंसी के लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

प्लेटफार्म नंबर 6 के पास बने पार्क को भी देखा:-

कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान आगरा रेल मंडल प्रबंधक आनंद स्वरूप अधीनस्थ अधिकारियों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंचे। यहां पर मौजूद खामियों को भी देखा और उन्हें दुरुस्त कराने के लिए निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने पास में बने पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क की स्थिति देखकर डीआरएम नाराज दिखाई दिए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पार्क को बंद कर दिया है यहां पर स्टील की रेलिंग लगाई जाए जिससे यह पार्क की तरह दिखाई दे और लोग यहां आ सके।

DRM Anand Swarup did surprise inspection of Agra Cantt railway station, gave instructions to fix the system

निरीक्षण के बाद डीआरएम आनंद स्वरूप पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है, उसी का आज निरीक्षण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा दोनों ही प्रदान की जा सके।

Related Articles