Home » अली जिन्ना की तारीफ़ करने पर भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

अली जिन्ना की तारीफ़ करने पर भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

by admin
BJP workers burnt Akhilesh Yadav's effigy for praising Ali Jinnah

Agra. सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ के बाद राजनीति में गरमाहट आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को आगरा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का पुलता फूंका। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में पंचकुइयां चौराहे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। सपा नेता पर तालिबानी मानसिकता और जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।

हरदोई में सपा अध्यक्ष के जिन्ना की प्रशंसा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना करना शर्मनाक है। ये तालिबानी मानसिकता है, जो देश को बांटने में विश्वास रखती है। इसके लिए अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इस बयान की निंदा की थी।

शहर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जिन्ना की प्रशंसा करना ही सपा की मानसिकता को दर्शाता है। इस मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया है।

इस दौरान हेमंत भोजवानी, मनोज गर्ग, यादवेंद्र शर्मा, मुनेंद्र जादौन, रामवीर धाकड़, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, नवीन प्रजापति, शिव कुमार माहौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles