Home » खेरागढ़ प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह का तूफ़ानी जनसंपर्क, समर्थकों की टोली भी उतरी मैदान में

खेरागढ़ प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह का तूफ़ानी जनसंपर्क, समर्थकों की टोली भी उतरी मैदान में

by admin
Stormy public relations of Kheragarh candidate Bhagwan Singh Kushwaha, group of supporters also entered the fray

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व से लेकर केंद्र नेतृत्व में बूथ स्तर और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में उतारा गया है। कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज प्रत्याशी के साथ में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया जा रहा है।

आगरा खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह इस समय तूफानी जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा का जोरदार और भव्य स्वागत भी जगह-जगह देखा जा रहा है। खेरागढ़ विधानसभा में जहां वह पहुंच रहे हैं, वहां की जनता उन्हें जीत का भरोसा दिला रही है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने दावा किया है कि आगरा में सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी की जीत खेरागढ़ विधानसभा में होगी।

वहीँ विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर सांसद राजकुमार चाहर के भाई अनिल चाहर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। कार्यकर्ता प्रत्याशी के अलावा भी टोली के रूप में निकल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है। ढोल नगाड़ों के साथ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले वोट मांग रहे हैं।

Related Articles