आगरा। वैष्णो देवी मैया के दर्शन कर वापस घर लौट रहे आगरा के परिवार की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। दूसरे वाहन से टकराने पर उनकी गाड़ी पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार आगरा में रहने वाले करण अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी मां के दर्शन करने निजी वाहन से जम्मू गए हुए थे। वापस आते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से लगभग 6 किलोमीटर पहले आगे चल रही एक एंबुलेंस में उनकी कार टकराई। टकराते ही कार और एंबुलेंस दोनों पलट गई वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम में कार और एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
जानकारी में सामने आया कि एंबुलेंस में डेड बॉडी ले जाए जा रही थी उसमें तीमारदार भी मौजूद थे जो दिल्ली से बनारस की ओर जा रही थी। वहीं कार में सवार परिवार के कुछ सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मून ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8