Agra. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से कवायदें करना शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यूथ कांग्रेस के शहर व जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारी और प्रभारियों ने भाग लिया।P इस बैठक को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव (Keshav Chand Yadav) और उपाध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. (Srinivas BV) ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान चुनावी रणभूमि को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
पोल खोलो अभियान चलाएगी यूथ कांग्रेस:-
युवा कांग्रेस की बैठक में भाजपा की पोल खोलने और उसके झूठे वायदे से लोगों को जागरूक बनाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पोल खोलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ और ब्लॉक स्तर तक जाएंगे और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नाकामियों और आम जनमानस से किये गए वायदे कितने पूरे हुए यह समझाएगी।
मजदूरों और किसानों से होगा संवाद:-
विधानसभा चुनाव में किसान और मजदूर वर्ग अहम भूमिका निभाएगा। इसलिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मजदूर और किसानों से सीधे संवाद करने के लिए उनके द्वार तक पहुँचेगे, जिससे पार्टी की नीतियों से उन्हें रूबरू कराया जा सके और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी याद दिलाई जा सके। साथ ही इस बार कांग्रेस का साथ देने की अपील करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता को मिलेगा सम्मान:-
बैठक के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाने वाले हैं, जिनकी मेहनत को भी पूरा सम्मान मिलेगा।
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के महामंत्री व प्रभारी अजय वाल्मीकि ने बताया कि दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यालय पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव (Keshav Chand Yadav) और उपाध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. (Srinivas BV) ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान यूपी चुनाव के लिए चुनावी रणभूमि को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कई कार्यक्रम भी दिए गए, जिन्हें प्रदेश भर में चलाया जाएगा।