Home » आजाद समाज पार्टी ने की समीक्षा बैठक, टटोली गई कार्यकर्ताओं की नब्ज़

आजाद समाज पार्टी ने की समीक्षा बैठक, टटोली गई कार्यकर्ताओं की नब्ज़

by admin
Azad Samaj Party reviewed the meeting, the pulse of the workers was traced

मथुरा। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे चुनावी मैदान में कूदने के लिए आतुर पार्टियां अभी से अपने बूथ स्तर के संगठन और कार्यकर्ताओं की मंशा की टोह लेने में जुट गई है। आजाद समाज पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में कूदने का फैसला लिया है। इसी के चलते आगरा मंडल में संगठन की समीक्षा बैठक की जा रही है।

पहली बार विधानसभा चुनाव में कूदने को आतुर आजाद समाज पार्टी अभी से अपने जिला व बूथ स्तर के पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाने में जुट गई है। आसपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगरा मंडल की लगभग सभी सीटों पर मजबूत तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के चलते आगरा मंडल के प्रभारी महेश चंद्रा द्वारा पांच चरणों में मंडल के सभी जिलों की समीक्षा की जानी है।

इस संदर्भ में आगरा मंडल प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि समीक्षा बैठक के प्रथम चरण में उन्होंने मथुरा से इसकी शुरुआत की है। रविवार को मथुरा के वृंदावन, मथुरा और कोसी विधानसभा में समीक्षा बैठक की गई है। जल्दी ही आगरा, फीरोजाबाद और मैनपुरी में भी इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभा स्तर की समीक्षा बैठक की जानी है। जिला स्तर, विधानसभा और महानगर स्तर पर पांच पांच सदस्यों को नामित किए गए हैं, जिन्हें इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।

मंडल भर में की जा रही समीक्षा बैठक में उनके साथ आगरा मंडल प्रभारी विक्की आजाद, मंडल महासचिव अमरेन्द्र कुमार वर्मा और मंडल अध्यक्ष नदीम नूर भी पूरी तरह से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Related Articles