Home » 9-10 अगस्त को कांग्रेस का ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान, शहर में यहां-यहां निकलेगी पदयात्रा

9-10 अगस्त को कांग्रेस का ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान, शहर में यहां-यहां निकलेगी पदयात्रा

by admin
Congress's 'Leave the BJP throne' campaign on August 9-10, will go on a foot march in the city

आगरा। उप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 9 अगस्त ऐतिहासिक क्रान्ति दिवस के अवसर पर महंगाई, घरेलू गैस सिलेंडर, पैट्रोल, डीजल, काले कृषि कानून, महिला सुरक्षा, पेगासस जासूसी जैसे मुद्दों को लेकर पूरे उप्र में प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस जन “भाजपा गद्दी छोड़ो” दो दिवसीय पदयात्रा निकालेंगे। यह जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने आज छिपीटोला स्थित डा बी आर आंबेडकर सामुदायिक भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि शहर कांग्रेस इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। शहर की तीनों विधानसभा में पदयात्रा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। आगरा छावनी विधानसभा में राघवेन्द्र उपाध्याय, दक्षिण में अज़हर वारसी व उत्तर विधानसभा में विनोद बंसल को पदयात्रा प्रभारी बनाया गया है।

शहर अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त सुबह 11 बजे पुरानी मंडी चौराहे से पदयात्रा निकाली जाएगी और ये फतेहाबाद रोड, ताज व्यू चौराहा होते हुए राजपुर चुंगी पर समाप्त होगी। 10 अगस्त को सुबह 11 बजे उत्तर विधानसभा बल्केश्वर चौराहे से शुरू होकर कमलानगर में होकर सुल्तानगंज की पुलिया पर समाप्त होगी। 10 अगस्त को ही दोपहर 2 बजे से आगरा दक्षिण विधानसभा में राजामंडी चौराहे से शुरू होकर बेसन की बस्ती होते हुए लोहामंडी चौराहे पर पदयात्रा समाप्त होगी।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम टंडन, विनोद बंसल, नंदलाल भारती, अरविंद दौनरिया, ओम हरि आनन्द, विनोद जरारी, कुसुमलता, चंद्रमोहन जैन, तरुण सागर, कपिल गौतम ,आई डी श्रीवास्तव, रमेश पहलवान, वासित अली, ताहिर हुसैन, सुरेश चंद शर्मा, बी पी बघेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles